Uncategorized
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में रविवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जयमंगल सेना टीम ने प्रखंड के विभिन्न अस्पताल व जैनामोड़ में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और फल का बितरण किया। इस दौरान जरीडीह […]
कार्यक्रम झारखंड बोकारोबोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में सीएट टायर शॉप प्रतिष्ठान का उदघाट्न समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह, कंपनी के सीईओ अर्पित ग्रोवर, प्रोपराइटर राहुल मित्तल, सीता देवी व कोमल मितल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दिप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान […]
कार्यक्रम झारखंड बोकारोसंवाददाता : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़मोहनपुर पंचायत के बांकापुल स्थित झामुमो युवा नेता सरजू मिश्रा के आवासीय कार्यालय में जरीडीह कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल व बिससूत्री प्रखंड अध्यक्ष महादेव रवानी ने मंगलवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह […]
झारखंड बोकारो राजनीतिकृष्णा दत्ता, Live दस्तक न्यूज़ झारखंड कसमार प्रखंड के जामकुदर में सुवर्णवनिक कल्याण समिति की एक बैठक विजय चंद्र दे के नेतृत्व में रविवार को रखी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुद्धिजीवी […]
कृष्णा दत्ता, Live दस्तक न्यूज़ झारखंड कसमार प्रखंड के जामकुदर में सुवर्णवनिक कल्याण समिति की एक बैठक विजय चंद्र दे के नेतृत्व में रविवार को रखी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुद्धिजीवी […]
चक्रधरपुर : संजय मोदक चाईबासा : अपने बच्चों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए माताओं ने बुधवार को विधिवत रुप से जिउतिया की पूजा की। माताओं ने निर्जला उपवास रखकर पुत्र के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। जिउतिया पूजा चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट तथा […]
चक्रधरपुर : संजय मोदक
चाईबासा : अपने बच्चों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए माताओं ने बुधवार को विधिवत रुप से जिउतिया की पूजा की। माताओं ने निर्जला उपवास रखकर पुत्र के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। जिउतिया पूजा चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट तथा क्षेत्र के विभिन्न घरों पर की गई। पुरानाबस्ती सीढ़ी घाट पर बुधवार की शाम सैकड़ों महिलाएं पहुंच कर जिउतिया व्रत की पूजा अर्चना की। पूजा स्थल पर माताओं ने चिल्हो सियारो की पूजा की। भगवान को विभिन्न प्रकार के फल और फूल चढ़ाकर प्रार्थना कीं। पूजा के दौरान पंडितों ने व्रतधारी माताओं को जीवित्पुत्रिका व्रत के साथ जीमूत वाहन की कथा सुनाई। मालूम हो कि जिउतिया पूजा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विभिन्न घरों में होती है।
व्रतधारी माताओं ने बुधवार की शाम स्नान कर पूर्वजों को तेल, खल्ली जल का दान कीं। गुरुवार को माताएं सूर्योदय के बाद उपवास तोड़ेंगी। मंगलवार को नहाय खाय के साथ जिउतिया पूजा का तीन दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया है। वहीं जिउतिया पूजा को लेकर चक्रधरपुर बाजार में भारी भीड़ उमड़ा था। पूजा सामग्री खरीदने को दुकानों में दिनभर भीड़ देखा गया।
जैनामोड़ : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी महेंद्र हांसदा को बुधवार को पकडकर जेल भेज दिया।महेंद्र हंसदा के खिलाफ पीड़िता की माँ ने 28 सितंबर मंगलवार को जरीडीह थाना कांड संख्या 163/21,धारा 376(1)506 एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत […]
जैनामोड़ : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी महेंद्र हांसदा को बुधवार को पकडकर जेल भेज दिया।महेंद्र हंसदा के खिलाफ पीड़िता की माँ ने 28 सितंबर मंगलवार को जरीडीह थाना कांड संख्या 163/21,धारा 376(1)506 एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र मानगो गांव का रहने वाला है, ओर वह शादीशुदा भी है|
बतादे की पीडिता की मां ने अपने बेटी के साथ आरोपी को अश्लिल हरकत करते पकडा था। इधर मानगो के लोगो ने बताया कि महेंद्र हांसदा बांधडीह अपने रिस्तेदार के यहां रह कर ट्रेक्टर चलाता था। इधर घटना घटने के बाद सामाजिक स्तर पर दोनो पक्षो के बीच सुलहनामा को लेकर बैठक भी हुई लेकिन बात नही बनी तो मामला थाना पहुंचा|
जैनामोड़ : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैना पंचायत के महतो टोला में एकता क्लब के सामने शनिवार को 15 वें वित्त आयोग मद से जैना पंचायत की मुखिया सविता देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुखिया […]
जैनामोड़ : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैना पंचायत के महतो टोला में एकता क्लब के सामने शनिवार को 15 वें वित्त आयोग मद से जैना पंचायत की मुखिया सविता देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुखिया सविता देवी ने कहा कि जैना पंचायत में छूटे हुए विकास कार्यो को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में अनेको विकास कार्यो के द्वारा पंचायत क्षेत्र का विकास किया है। जिसके लिये बोकारो जिला द्वारा मुझे सम्मानित भी किया गया है। बचें हुए अवधिविस्तार के कार्यकाल में छूटे हुए विकास कार्यो को पूरा कर अपने पंचायत का विकास करूंगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरलाल महतो, पंचायत सचिव मदन रजक, कुलदीप महतो, मनोज कुमार महतो, महेश कुमार, रूपलाल महतो, हिरालाल महतो, गोपाल कुमार महतो, बिनोद कुमार महतो, लालचंद महतो, रितुलाल महतो, किसुन महतो, प्रनकीस्टो महतो, किशोर कुमार, गोविंद महतो, रंजीत महतो, बनफूल महतो, अनिल महतो, अतुल महतो, राजू कुमार सहित सभी मौजूद रहे।
चक्रधरपुर : संजय मोदक चाईबासा : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पब्लिक प्लान कैंपेन के तहत महिला मेटो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित महिला मेटो को जानकारी देते हुआ बीपीआरओ मनोज कुमार सिंहा ने बताया कि पब्लिक प्लान कैंपेन […]
चक्रधरपुर : संजय मोदक
चाईबासा : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पब्लिक प्लान कैंपेन के तहत महिला मेटो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित महिला मेटो को जानकारी देते हुआ बीपीआरओ मनोज कुमार सिंहा ने बताया कि पब्लिक प्लान कैंपेन आरंभ होने जा रहा है। जैसे पहले जीपीडीपी ग्राम विकास संबंधित जो ग्राम सभा के माध्यम से योजनाएं दी जाती थी। वह सारा चीज पब्लिक प्लान कैंपेन में है। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मनरेगा के कर्मी सभी मिलकर कंबाइंड रुप से इस बार जनता के बीच में ग्रामसभा करेंगे। साथ में ग्राम मुंडा, बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहेंगे। सभी को लेकर गांव में योजनाओं का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अलग से, मनरेगा विभाग अलग से और जेएसएलपीएस के सदस्य अलग जा कर योजना देखते थे। परंतु इस बार एकरुपता लाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी विभाग एक साथ मिलकर गांव में जाएंगे और जनता का जो भी काम है, एक साथ समाधान करेंगे। वार्षिक योजनाओं का सूची तैयार करेंगे, ताकि चरणबद्ध तरीके से सालोंभर कार्य किया जा सके। वहीं उपस्थित महिला मेटों को प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना चयन की तरीके के बारे में बताए गये।
मौके पर मुखिया मेलानी बोदरा, स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक प्रीति सिंहा, प्रखंड संयोजक आनंद महतो, सामाजिक उत्प्रेरक हरीश महतो, जेएसएलपीएस की रेखा देवी, चंचल कुमारी, रोजगार सेवक कमलेश साहू, समेत महिला मेट एवं जेएसएलपीएस के सदस्य मौजूद थे।
चक्रधरपुर : समर साह चक्रधरपुर की श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला प्रांगण में मानव कल्याण परिवार व गिरीराजसेना के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ प्रारंभ हुआ। इसे लेकर शौण्डिक धर्मशाला प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु […]
चक्रधरपुर : समर साह
चक्रधरपुर की श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला प्रांगण में मानव कल्याण परिवार व गिरीराजसेना के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ प्रारंभ हुआ। इसे लेकर शौण्डिक धर्मशाला प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुये। शोभा यात्रा शोण्डिक धर्मशाला से निकलकर चक्रधरपुर के थाना नदी पहुंची। जहां कलश में जल लेकर श्रद्धालु शोण्डिक धर्मशाला प्रांगण पहुंचे। यहां विधिवत तरीके से कलश की स्थापना की गई। दिन के तीन बजे से भागवत कथा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर शारदापीठ द्वारका गुजरात से पहुंचे कथावाचक आचार्य क्षितिज महाराज ने भागवत कथा सुनने के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य में सत्संग से ही विवेक आता है। सत्संग हमें अच्छे विचारों से जोड़े रखती है।
संगीतमयी कथा के दौरान वृंदावन से पहुंचे कैलाश महेरुलिया, वीणा वादक विपिन तिवारी, तबला वादक दिलीप सोनी के अलावे अन्य ने संगीत से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
संगीतमयी भागवत कथा मंगलवार से शुरु होकर 4 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन श्रीमद भागवत जी महात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान कथा सुनाया गया। वहीं आज यानी बुधवार को परिक्षित शुभ संवाद कथा सुनायी जाएगी। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य अनंत पाठक ने कहा कि भागवत कथा से ज्ञान की प्राप्ती होती है। भागवत कथा सुनाने के लिए गुजरात से पहुंचे कथावाचक आचार्य क्षितिज महाराज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन का लोग अवश्य लाभ लें। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों के अलावे महिला-पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।
गोमिया : विजय साव बोकारो : गोमिया में भारत बंद को लेकर सीपीआईएम, माले, सीपीआई,राजद, झामुमो और कांग्रेस यह सभी पार्टियां एक साथ 27 सितंबर को सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड कार्यकारी […]
गोमिया : विजय साव
बोकारो : गोमिया में भारत बंद को लेकर सीपीआईएम, माले, सीपीआई,राजद, झामुमो और कांग्रेस यह सभी पार्टियां एक साथ 27 सितंबर को सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सभी पार्टियां एक साथ आकर भारत बंद का आवाहन किए हुए हैं जो पूर्ण रूप से सफल हुआ है महंगाई की मार से जनता त्रस्त है और जनता का इसमें पूर्ण समर्थन है।
माले गोमिया प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के हितों के हितों पर लगातार हमला कर रही है और सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने का काम कर रही है इसके विरोध में भारत बंद किया गया है। राजद नेता अरुण यादव ने कहा केंद्र की सरकार बढ़ती महंगाई को काबू करने में नाकाम रही है पेट्रोल और डीजल की महंगाई से आम जनता त्रस्त है जिस कारण आज सभी विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरी है। झामुमो नेता मुमताज अंसारी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार 3 कृषि काला कानून को वापस ले इस कानून से पूरा देश से लग रहा है यही कारण है कि आज 27 सितंबर को भारत बंद का आवाहन किया गया है। सीपीआईएम के श्याम सुंदर महतो ने कहा आज देश में किसान आंदोलनरत हैं, बेरोजगारी चरम पर है, बिजली को भी महंगा कर दिया गया है, चार लेबर कोड कानून वापस करने संबंधी कई बातों को कहा और कहा की ऐतिहासिक बंदी है।
मौके पर विनय स्वर्णकार, अजय नायक, भोला स्वर्णकार, अमित पासवान, अभय सिन्हा, राम किशुन राम, कृष्णा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाईबासा : समर साह चाईबासा : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सोमवार को विपक्षी पार्टी द्वारा बुलाई गई भारत बंद का चाईबासा, चक्रधरपुर समेत विभिन्न क्षेत्र में असर देखने को मिला। पश्चिम सिंहभूम में सुबह से इमरजेंसी सेवा को छोड़ सभी तरह की दुकानें […]
चाईबासा : समर साह
चाईबासा : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सोमवार को विपक्षी पार्टी द्वारा बुलाई गई भारत बंद का चाईबासा, चक्रधरपुर समेत विभिन्न क्षेत्र में असर देखने को मिला। पश्चिम सिंहभूम में सुबह से इमरजेंसी सेवा को छोड़ सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। झामुमो, कांग्रेस, टीएमसी, अखिल भारतीय क्रांतिकारी यूनियन के अलावा भी विपक्ष पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भारत बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर सुबह आठ बजे ही झामुमो, कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों का जमावड़ा लगा रहा।
मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान लोगों से बंद रहने का अपील भी की। झामुमो के जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, रंजन बोयपाई समेत विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बंदी को सफल बनाने के लोगों को अपील किया। इधर चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, झामुमो के नगर अध्यक्ष मुन्ना खान, दिनेश जेना के अलावे कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सुबह से बंद को सफल बनाने में जुटे रहे।
इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है। बंदी को सफल बनाने में सहयोग करें। इमरजेंसी की सेवा को चालू रखें। झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल में घूमकर गली मोहल्लों में दुकानों को बंद कराया। इसी तरह मनोहरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, आनंदपुर, बंदगांव में भी बंद का असर देखा गया।
चक्रधरपुर : समर साह चाईबासा : शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। जब तक जीवित है मनुष्य कुछ न कुछ सीखता रहता है। शिक्षित समाज का निर्माण करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने […]
चक्रधरपुर : समर साह
चाईबासा : शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। जब तक जीवित है मनुष्य कुछ न कुछ सीखता रहता है। शिक्षित समाज का निर्माण करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कही। श्री सिन्हा सोमवार को मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर की ओर से दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है। शिक्षा से ही इंसान अच्छे और बुरे की पहचान कर पाता है। इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया एवं मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि अंजुमन ने कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर अन्य कई कार्यक्रम आयोजित कर समाज में चेतना लाने का काम किया है।
मौके पर एसडीओ के हाथों प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में नामांकन कराने वाली महिलाओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद तजम्मुल हुसैन जॉनी ने कहा कि अंजुमन का प्रयास शिक्षित समाज का निर्माण करना है। इसी दिशा में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य मुहल्लों में भी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत तिलावते कुरान से की गई। कार्यक्रम को अंजुमन के संरक्षक हाजी अरशद अहमद खान, हाजी अब्दुल हकीम ने भी संबोधित किया। संचालन शाहिद अनवर एवं धन्यवाद ज्ञापन मास्टर महफुजूर्रहमान ने किया। मौके पर शिक्षिका सैरून निशा बेगम, मोहम्मद जावेद, पीरूल हक, शिक्षिका जबीना परवीन आदि उपस्थित रहे।
गोद में बच्चे लेकर पहुंची महिलाएं
प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में नामांकन कराने वाली सभी महिलाएं विवाहित है। इनमें 20 साल से लेकर 65 साल उम्र तक की महिलाएं शामिल है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी स्कूल नहीं गई स्कूल का चेहरा तक नहीं देखा। लेकिन अब शिक्षा हासिल करन चाहती है। इसलिए क्योंकि उन्हें कोई अनपढ़ नहीं कह सके। वर्तमान दौर में शिक्षा का क्या महत्व है उन्हें समझ आ रहा है।
केंद्र में नामांकन कराने वाली महिलाओं में शाहजहां बेगम, सबीना खातुन, जीनत परवीन, सुल्ताना परवीन, शमा परवीन, आसमां परवीन, तरन्नुम परवीन आदि शामिल है।
जैनामोड़ संवाददाता : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में सोमवार को किसानों के समर्थम में देश्वव्यापी भारत बंदी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेताओ ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी […]
जैनामोड़ संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में सोमवार को किसानों के समर्थम में देश्वव्यापी भारत बंदी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेताओ ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार घण्टों लगी रही। जैनामोड़ में भारत बंदी का मिला जुला असर दिखा।
जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी से प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, झामुमो से प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, माले से प्रखंड सचिव अभिबिलाष साहू, सीपीआई से बैद्यनाथ महतो, राजद से प्रखंड अध्यक्ष बिसनु भगवान के नेतृत्व में जगह जगह पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने देशव्यापी भारत बंदी में अपना अपना योगदान दिया। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारा लगाया। एवं किसानों विरोधी बिल को वापस लेने की मांग केंद्र के मोदी सरकार से की।
जरीडीह पुलिस रही मुस्तेद
वही जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती किये थे साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार जरीडीह पुलिस गस्ती करते दिखे।
ये लोग हुए शामिल,
जरीडीह कांग्रेस कमिटी से
प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सनत कुमार मिश्रा, निवास कुमार, मुरलीधर साव ।
झामुमो से
प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, पूर्व प्रखंड सचिव अजय किस्कू, जादू हेम्ब्रम, रविंद्र हंसदा, कीस्टो भगत, नंदलाल मुर्मू, श्याम हेम्ब्रम, समर मुंडा, संतोष महतो, प्रदीप सोरेन, जयंत प्रकाश, मेहीलाल हंसदा, मेहीलाल मुर्मू, भगवान दास।
माले से
प्रखंड सचिव अभिबिलाष भगत, खेलु कुमार महतो, हिरालाल रजवार, उमा शंकर सिंह, शंकर सिंह, लाल मोहन गंझू, फूलचंद घांसी, अश्विनी महतो, मुरली धर महतो, गार्जन रजवार, सीपीआई से बैधनाथ महतो सहित सभी शामिल हुए।
जैनामोड़ संवाददाता : कृष्णा दत्ता बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में आजसू पार्टी प्रखंड कार्यकर्ताओ ने प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में सोमवार को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का स्वागत पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर किया। बतादे की […]
जैनामोड़ संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में आजसू पार्टी प्रखंड कार्यकर्ताओ ने प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में सोमवार को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का स्वागत पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर किया। बतादे की आजसू पार्टी सुप्रीमो रांची से बोकारो सर्किट हाउस एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जिस कर्म में आजसू पार्टी प्रखंड कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के मौके पर केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, बुद्धिजीवी मंच जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, हिमांशु महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, सचिव बासुदेव लहेरी, प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि कृषि विभाग दशरथ साव, संजय दास, रंजीत बरनवाल, मिलन महतो, वकील महतो, नेपाल ठाकुर, प्रेम मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।