
बोकारो : बोकारो जिला भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय जिलास्तरीय बैठक जैनामोड़ में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष भरत यादव शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जिला मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों ने हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की बात कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की झारखंड के महागठबंधन वाली हेमंत सोरेन सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है चारों तरफ लूट मची हैं वही अर्जुन सिंह ने कहा की इस सरकार में चारो तरफ धर्मांतरण, हत्या, बलात्कार, तुष्टीकरण की राजनीति चल रही है हमे इस सरकार को उखाड़ कर फेकना होगा। जिसके लिए पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, अशोक कुमार वर्मा, चंद्रशेखर महथा, मोती लाल महतो, नारायण साव, मंतोष ठाकुर, धर्मेंद्र महथा, हरे राम मिश्रा, आर एन ओझा, रणविजय सिंह, मदन तिवारी, सुरेंद्र नाथ, अवधेश दुबे, मुकेश चौरसिया, राजकुमार रंजन, संतोष सिंह, महेंद्र महतो, भैरव महतो, प्रदीप कुमार, देवेंद्र नाथ पांडे, सतीश कुमार राय, विकी कुमार राय, बैजनाथ नायक, दीपक कुमार गिरी, कृष्णा महतो, गणेश राय, सपन कुमार सिन्हा, विकास महथा, रामपद महतो सहित सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।