Live Dastak

संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ तिलका मांझी चौक में सोमवार को 6 अगस्त धनबाद में छात्राओं के ऊपर प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बलराम कुमार रवानी व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव मिश्रा मौजूद रहे। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान किसान मौर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि धनबाद में एसडीएम के द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज करना बेहद ही शर्मनाक है झारखंड सरकार जल्द से जल्द दोषियों पर करवाई करे। वही वरिष्ठ भाजपा नेता बासुदेव मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार अगर दोषियों पर कार्रवाई नही करती है तो भाजपा के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मौके पर किसाम मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, संतोष नायक, राजेश कुमार सिंह, विकास गुप्ता, बादल सिंह, राजकुमार प्रजापति, जगतपति सिंह, विक्रम गोस्वामी, करण सिंह, टिंकू सिंह, विकास सिंह, चंदन कुमार गोस्वामी, बलराम रवानी, सुनील सिंह, मुकेश कुमार वाली, अरविंद महतो, अभिषेक सिंह, दिनेश ठाकुर, पिंटू सिंह, सुभाष नायक, दिवाकर दुबे, गौतम सिंह, सुरेश सिंह, शिवम साहू, कौशल मंडल सहित सभी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!