Live Dastak

जैनामोड़ संवाददाता : कृष्णा दत्ता

बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक में सोमवार को किसानों के समर्थम में देश्वव्यापी भारत बंदी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेताओ ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार घण्टों लगी रही। जैनामोड़ में भारत बंदी का मिला जुला असर दिखा।

जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी से प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, झामुमो से प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, माले से प्रखंड सचिव अभिबिलाष साहू, सीपीआई से बैद्यनाथ महतो, राजद से प्रखंड अध्यक्ष बिसनु भगवान के नेतृत्व में जगह जगह पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने देशव्यापी भारत बंदी में अपना अपना योगदान दिया। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारा लगाया। एवं किसानों विरोधी बिल को वापस लेने की मांग केंद्र के मोदी सरकार से की।

 

जरीडीह पुलिस रही मुस्तेद

वही जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती किये थे साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार जरीडीह पुलिस गस्ती करते दिखे।

ये लोग हुए शामिल,
जरीडीह कांग्रेस कमिटी से

प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सनत कुमार मिश्रा, निवास कुमार, मुरलीधर साव ।

झामुमो से
प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, पूर्व प्रखंड सचिव अजय किस्कू, जादू हेम्ब्रम, रविंद्र हंसदा, कीस्टो भगत, नंदलाल मुर्मू, श्याम हेम्ब्रम, समर मुंडा, संतोष महतो, प्रदीप सोरेन, जयंत प्रकाश, मेहीलाल हंसदा, मेहीलाल मुर्मू, भगवान दास।

माले से
प्रखंड सचिव अभिबिलाष भगत, खेलु कुमार महतो, हिरालाल रजवार, उमा शंकर सिंह, शंकर सिंह, लाल मोहन गंझू, फूलचंद घांसी, अश्विनी महतो, मुरली धर महतो, गार्जन रजवार, सीपीआई से बैधनाथ महतो सहित सभी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!