
जैनामोड : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तेतरियाडीह कांग्रेस पार्टी आवासीय कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में 27 सितंबर को होने वाली देशव्यापी भारत बंदी को लेकर सर्वदलीय बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारी सदस्य बैधनाथ महतो, राष्ट्रीय जनता दल से विष्णु भगवान समेत पार्टी कार्यकर्ताओ ने 27 सितंबर को किसानों के समर्थन में भारत बंदी में पूर्णरूप से सहयोग करने की बात कही।
प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने हठ व अहंकार को छोड़ कर किसानों की मांगों को अविलंब पूरा करे। अन्यथा हम सभी दलों के पार्टी कार्यकर्ता 27 सितंबर को भारत बंदी के बाद वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मौके पर अभिलाष भगत, खेलु महतो, नवीन मिश्र, सनत मिश्रा, अमर मिश्रा, रितेश मिश्रा, राजेश सिंह, बलराम तिवारी, विनोद महतो, महेश शर्मा, देव कुमार भगत, विष्णु भगवान आदि मौजूद रहे।