Live Dastak

रिपोर्ट : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित भामाशाह धर्मशाला में बोकारो तैलिक कल्याण समति के द्वारा बुधवार को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला अध्यक्ष सहदेव साव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता परमेश्वर नायक ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष लक्षमण कुमार नायक व पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सह युवा प्रकोष्ठ तैली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने शामिल होकर कार्यक्रम का उदघाट्न किया। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने समाज के लोगों को अपने – अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें एक समय के भोजन को त्याग कर बच्चों को हर स्तर पर आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में समाज के लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी लोगो को आगे बढ़कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देना होगा। जिसके लिए हर स्तर पर हमें एक दूसरे को मजबूत करने की जरूरत है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी नव मनोनीत प्रखंड पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा की समाज की मजबूती के लिए हमारे समाज की नारी शक्ति को आगे आने की जरूरत हैं। आज महिलाएं पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। समाज में महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत हैं। सम्मेलन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने बोकारो तैलिक कल्याण समिति के द्वारा निःशुल्क रात्रि पाठशाला चलाने का निर्णय लिया। जिसमे सभी वर्ग के गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाये जाने का निर्णय सभी सदस्यों ने लिया। साथ ही समाज के गरीब व जरुरतमंद लोगों को बकरी पालन के जरिये रोजगार से जोड़ने की पहल जल्द से जल्द करने की बात कही गई। सम्मेलन में सर्वसम्मति से जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष में महेंद्र कुमार नायक, महासचिव में गौरी शंकर महतो, उपाध्यक्ष में ठाकुरदास महतो व ओम प्रकाश नायक सचिव में घनश्याम साव, संगठन सचिव में सुखदेव साव, प्रवक्ता में रंजीत नायक, कोषाध्यक्ष में सूचित कुमार व उपकोषाध्यक्ष में राजेश कुमार वही महिला प्रकोष्ठ में रेखा कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष व मीना देवी को महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। 

मौके पर लोहरदगा से भानु कुमार, विनेश नायक,  किशुन नायक, दुलाल नायक, परमेश्वर नायक, ज्योतिलाल महतो, ज्योति नायक, प्रेमलाल नायक, अबोध नायक, प्रदीप साव, गीता देवी, शांति देवी, क्रांति देवी, आनंद नायक, अजित साव, खगेन्द्र नायक, प्रकाश साव, कमल साव, गोपाल नायक, महेंद्र साव, गोपाल साव, राजेन्द्र नायक, अरुण कुमार नायक, बुधु लायक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!