
संवाददाता : कृष्णा दत्ता
बोकारो : जैनामोड़ स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में शनिवार को बोकारो जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन की अध्यक्षता में जिला स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन ने कहा की आगामी 9 अगस्त को विश्व में रहने बाले आबादी के मूलभूत अधिकारों जल, जंगल, जमीन को बढ़ावा देने और उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक आर्थिक न्यायिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे जिला में धूमधाम से इसे जिला के सभी आदिवासी एक महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। जिसमे जरीडीह प्रखंड के विभिन्न सरना स्थलों में वृक्षारोपण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के मांझी हराम, मांझी नाइके को मोर्चा की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक के मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुभाष महतो, जिला मंत्री जयनारायण मरांडी, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद टूडू, एसटी मोर्चा जिला मंत्री बालेश्वर मुर्मू, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो, बोकारो नगर मंडल महामंत्री विक्की लोहरा,एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सोरेन किसान मोर्चा मत्स्य प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश केवट सहित सभी मौजूद रहे।