
बोकारो : सुवर्णबनिक कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक जैनामोड़ स्थित लक्ष्मीनारायण निवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने किया। बैठक के दौरान कसमार प्रखंड के खैराचातर से समाजसेवी विमल कुमार दे को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य में शामिल करते हुए उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही फुसरो से जिला उपाध्यक्ष गोपी दे व कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार आध्या एवं जैनामोड़ से सहसचिव गुलाब चंद्र दे व रोहित दे को अधिक संख्या में समिति में सदस्य जोड़ने क़े लिए माला पहनाकर समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से समाज के लोगो के निधन होने पर अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क जलावन की लकड़ी देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगो को श्राद्धकर्म हेतु सहयोग व लड़की की शादी होने पर आर्थिक सहयोग करने पर सहमति बनी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता ने कहा कि सुवर्णबनिक कल्याण समिति समाज को एकजुट करने को लेकर निरंतर प्रयासरत है। आज सुवर्णबनिक कल्याण समिति के समाज के प्रति कार्यो व एक्टिव सदस्यो के प्रयास से दिन प्रतिदिन विभिन्न जिला व गांव से लोग जुड़ रहे है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगो के निरंतर सहयोग को देखते हुए जल्द ही सुवर्णबनिक कल्याण समिति का केंद्रीय स्तर पर विस्तारीकरण किया जाएगा।

मौके पर हराधन दत्ता, सुबल दत्ता, सुमन कुमार पाल, सागर सिंह, पुनु दे, सपन चंद्र दे, अजित दत्ता, सुनील आड्डी, गुलाब चंद्र दे, उपेंद्र धर, विश्वजीत पाल, गोपी दे, अमित कुमार, किशनो कुमार धर, कार्तिक दे, सतीश दे, रोहित पाल, बिक्रम दत्ता, विकास दत्ता, मनोज दत्ता, दिलीप दत्ता, महावीर पाल सहित सदस्य मौजूद रहे।

