
संवाददाता : समर साह
चक्रधरपुर : आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंतायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दड़कादा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया पालो हांसदा, पंतायत राज्य पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, समाजसेवी जोगेन सिंह हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुखिया श्रीमती हांसदा ने गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर सराकरी लाभ पहुंचाया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा विभाग, सीडीपीओ कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पशु पालन विभाग समेत कुल 22 विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गये थे। शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं का ऑन दी स्पॉट समाधान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया पालो हांसदा ने कहा कि शिविर में उपस्थित हो कर सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए। वहीं पंचायती राज्य पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई ही। लोग शिविर में उपस्थित हो कर लाभ उठाए। समाजसेवी जोगेन हांसदा ने कहा कि वंचित लोगों को सरकारी लाभ पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपिल कुमार महतो, पंचायत सचिव सोबेन पिंगुवा, मुरली महतो, गोपाल सुंदर मंडल, संगीता कुमारी, नेहा गुप्ता, चक्रो बालमुचू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।